बीरपुर: वीरपुर थाना में शांति समिति की बैठक, अधिकारियों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने की अपील की
बकरीद पर्व को लेकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को दोपहर करीब दो बजे वीरपुर थाना परिसर स्थित प्रतीक्षालय भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।