कोल: रोहिना सिंघपुर NH-34 पर पिकअप और कंटेनर के बीच हुई भीषण भिड़ंत, स्टेरिंग के बीच फंसकर पिकअप चालक हुआ घायल
Koil, Aligarh | Mar 6, 2025 रोहिना सिंघपुर NH 34 पर तेज रफ्तार पिकअप और कंटेनर में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के दौरान पिकअप चालक स्टेरिंग के बीच फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप चालक कानपुर की ओर से अलीगढ़ की ओर आ रहा था जबकि कंटेनर चालक अलीगढ़ से कानपुर की ओर जा रहा था। रोहिना सिंघपुर NH 34 पर अनियंत्रित पिकअप अचानक कंटेनर से टकरा गई।