कोल: शमशाद मार्केट पुल की सड़क पर इजराइल का झंडा बनाया गया, माहौल खराब करने का प्रयास, पुलिस ने झंडा हटाया
Koil, Aligarh | Mar 5, 2025 अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित शमशाद मार्केट पुल की सड़क पर बुधवार की दोपहर अराजक तत्वों के द्वारा माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। इधर पुल की सड़क पर इजरायल का झंडा बना दिया गया। जब लोगों ने सड़क पर झंडा देखा तो पूरे क्षेत्र में फैल गया।जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सड़क पर बने झंडे को साफ कराया गया।