कांडी: चापाकल के मोटर से लगा करंट, महिला गंभीर रूप से घायल
Kandi, Garhwa | Aug 10, 2026 गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत घटहुआं कला गांव में बिजली का करंट लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला घटहुआं कला गांव निवासी रामकुमार गुप्ता की पत्नी सुजाता देवी बताई गई हैं। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सुजाता देवी के घर में लगे चापाकल में पानी की मोटर पड़ी हुई है। सोमवार को वह चापाकल से पानी लेने गई थीं, तभी अचानक चापाकल में