रफीगंज: सम्राट चौधरी ने 24वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, रफीगंज विधायक ने दी बधाई
सम्राट चौधरी ने बुधवार सुबह 11 बजे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। राजधानी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उनके साथ जदयू कोटे से बिजेंद्र यादव एवं विजय चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रफीगंज विधायक प्रमोद सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बिहार विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को छुयेगा।