खेकड़ा: रटौल आम महोत्सव के बाद सफाई कर्मचारियों की पिटाई, विरोध में रटौल नगर पंचायत पर कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन
Khekada, Bagpat | Jul 11, 2026 रटौल आम महोत्सव के बाद सफाई कर्मचारियों की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है। जिसकी रटौल पुलिस चौकी में शिकायत दी गई है। जिसके विरोध में रटौल नगर पंचायत पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन शुरू हो गया। मामले में बागपत पुलिस में शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे बताया कि थाना प्रभारी खेकडा को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।