कलसी: रिश्वत प्रकरण मामले में सवाई के ग्रामीणों ने तहसील का घेराव किया
Kalsi, Dehradun | Feb 29, 2024 तहसील कालसी में तैनात एक पटवारी के पशु बीमा क्लेम की एवज में रिश्वत मांगने के मामले को लेकर सवाई के ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील का घेराव किया। ग्रामीणों ने कहा कि रिश्वत मांगने वाले पटवारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।