कलसी: सहिया में छात्रों ने नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की
Kalsi, Dehradun | Feb 27, 2024 श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता के एंटी ड्रग्स सेल की ओर से साहिया में नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के बाद मंडी परिसर में स्थानीय लोगों को - का सेवन नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई।रैली में शामिल डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने कहा नशा पूरे समाज को दीमक की तरह खोखला कर रहा है।