कलसी: चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कांग्रेस विधायक मंडल दल की बैठक में किया प्रतिभाग
Kalsi, Dehradun | Feb 26, 2024 चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने रविवार शाम को हुई कांग्रेस विधायक मंडल दल की बैठक में प्रतिभाग किया। वहीं आपको बता दे कि सोमवार यानी कल से विधानसभा में बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। इसी को लेकर विधानसभा सत्र के दौरान उठाए जाने वाले प्रदेश के विभिन्न ज्वलंत व जनहितकारी मुद्दों पर कांग्रेस ने रविवार को विधायक मंडल दल की बैठक कर इन मुद्दों पर चर्चा की।