कामां: जुरहरा के पाई गांव में परिवार को बेहोश कर लाखों की चोरी, चोर जेवर और नकदी लेकर फरार
जुरहरा थाना के पाई गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को कथित रूप से नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ध्रुव पुत्र श्याम ने जुरहरा थाने में मामला दर्ज कराया है। शनिवार सुबह 11 बजे पुलिस जांच में जुटी।