चौपारण: चौपारण में आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक, प्रखंड कमिटी का गठन
चौपरण :प्रखंड संसाधन केंद्र चौपारण में झारखंड राज्य आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। अध्यक्षता कैलाश साव और संचालन सत्यनारायण पांडे ने किया।बैठक में दिनेश कुमार यादव को प्रखंड अध्यक्ष, अभिषेक कुमार सिन्हा को सचिव और मनोज कुमार बारा को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।