बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बिना वीडीए के नक्शा पास कराए हो रहे अवैध निर्माण पर की गई कार्रवाई, तीन मकानों को किया सीज
बृहस्पतिवार समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने ग्राम नरियावल और भिन्डौलिया में तीन अवैध मकानो को सील कर दिया।गौरव गुप्ता और आमिर खां द्वारा नरियावल में बिनानक्शा पास कराए आवासीय व व्यवसायिक निर्माण कराया जा रहा था।अशरफ हुसैन ने भिन्डौलिया में बिना नक्शा पास कराए आवासीय निर्माण शुरू किया था।