अनूपगढ़: अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 10 में अज्ञात चोरों ने बंद घर में चोरी की वारदात को दिया अंजाम
वार्ड नंबर 10 में अज्ञात चोरों के द्वारा एक बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में सुरेंद्र पाल सिंह ने आज गुरुवार दोपहर 3 बजे बताया कि घर के सभी सदस्य शादी में गए हुए थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोर बाइक, एलसीडी टीवी, गेहूं और नगदी सहित अन्य सामान चुराकर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।