भीलवाड़ा: सांसद दामोदर अग्रवाल ने लोकतंत्र सेनानी दयाराम मेठानी से मिलकर कहा, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव अमूल्य धरोहर है
भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोकतंत्र सेनानी दयाराम मेठानी से शनिवार को सांसद दामोदर अग्रवाल ने उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट कर कुशलक्षेम जानी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों, पार्टी की कार्यप्रणाली और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।