कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने EVM-VVPAT वेयर हाउस का निरीक्षण किया
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिव्यांक सिंह ने नवीन कलेक्टर भवन के सामने स्थित EVM-VVPAT वेयर हाउस का निर्धारित मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर श्री सिंह ने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, सीलिंग, लॉगबुक एवं प्रवेश रिकॉर्ड का सत्यापन किया। साथ ही अग्नि सुरक्षा उपायों एवं सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, निर्वाचन शाखा के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#Mandsaur
#मंदसौर