British Nainital की तस्वीरों को कैद करने वाले गंगी साह, History Of Gangi Sah Photographer Nainital✅
आज हम जिस पुराने नैनीताल को तस्वीरों में देखते हैं, उसके पीछे कई ऐसे लोगों की मेहनत छिपी है, जिन्होंने अपने कैमरे से उस दौर को हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज कर दिया। इन्हीं में एक बेहद खास नाम था Gangi Sah का।
Gangi Sah नैनीताल में रहने वाले उन शुरुआती भारतीय फोटोग्राफरों में से थे, जिन्होंने ब्रिटिशकालीन नैनीताल की जिंदगी, इमारतों, सड़कों और प्राकृतिक खूबसूरती को कैमरे में कैद किया। माना जाता है कि उन्होंने लगभग 1907 के आसपास नैनीताल की फोटोग्राफी शुरू की थी।
उनके हाथ में उस समय का Folding Pocket Camera या Kodak Brownie कैमरा दिखाई देता था। वह कैमरा लेकर नैनीताल के अलग-अलग हिस्सों में घूमते और वहां के दृश्यों को तस्वीरों में सहेजते थे। उस दौर में फोटोग्राफी आज की तरह आसान नहीं थी। कैमरा, फिल्म और पूरी प्रक्रिया अपने आप में काफी चुनौतीपूर्ण थी। ऐसे समय में Gangi Sah का लगातार तस्वीरें खींचना अपने आप में बड़ी बात थी।
सिर्फ Nainital तक सीमित नहीं था उनका Camera✅
Gangi Sah की खासियत यह थी कि उनकी फोटोग्राफी केवल स्थानीय लोगों के Portraits या नैनीताल के सामान्य दृश्यों तक सीमित नहीं थी।
उनकी तस्वीरों में Delhi, Agra और अन्य मैदानी क्षेत्रों के दृश्य भी मिलते हैं। बताया जाता है कि अंग्रेज अधिकारी उन्हें ऐतिहासिक और स्थापत्य महत्व वाले विषयों की तस्वीरें लेने के लिए बाहर भी भेजते थे। उनके काम में ताजमहल और मुगल शासकों से संबंधित Portraits तथा ऐतिहासिक वास्तुकला की तस्वीरों के उदाहरण भी मिलते हैं।
यानी Gangi Sah उस समय सिर्फ एक स्थानीय फोटोग्राफर नहीं थे। उनका कैमरा नैनीताल की पहाड़ियों से निकलकर भारत के बड़े ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंच चुका था।
कैमरे से किताब तक, Gangi Sah Writer as well✅
Gangi Sah केवल फोटोग्राफर ही नहीं थे, बल्कि अपने समय और समाज को दर्ज करने वाले लेखक भी थे....1927 में उन्होंने “श्री रामलीला नाटक” नामक पुस्तक प्रकाशित की। इस पुस्तक के माध्यम से उस दौर की नैनीताल की रामलीला और तत्कालीन सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन की झलक मिलती है।
यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि Gangi Sah का काम केवल तस्वीरों तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने तस्वीरों और लेखन, दोनों के माध्यम से अपने समय के नैनीताल को दर्ज किया।
नैनीताल से दुनिया तक पहुंचते थे उनके Postcards
Follow Nainital Mania Page