कनवास: ऊर्जा मंत्री रविवार को उपखण्ड मुख्यालय कनवास में करेंगे जनसुनवाई, अधिकारियों के पास पंजीकृत करानी होगी समस्या
Kanwas, Kota | Jun 28, 2025 राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर रविवार, 29 जून को उपखंड मुख्यालय कनवास में जनसुनवाई करेंगे। यह जनसुनवाई सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें मंत्री नागर आमजन की समस्याएं सुनेंगे और उनके निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देंगे। इस जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित रहेंगे।