कनवास: कनवास में रथ यात्रा पर्व पर राठौर समाज ने भूमि पूजन कर नवीन परिसर का किया शिलान्यास
Kanwas, Kota | Jun 27, 2025 कनवास में शुक्रवार को रथ यात्रा के पावन पर्व पर राठौर (तेली) समाज द्वारा कस्बे में राठौर नोहरे के पीछे नवीन समाजिक परिसर के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम शुक्रवार शाम करीब 4 बजे आयोजित हुआ। जिसके मुख्य अतिथि तहसीलदार राधेश्याम राठौर थे, जबकि अध्यक्षता राठौर समाज अध्यक्ष रमेशचंद गुंडालिया ने की।