कनवास: दरा नाल के पास ट्रक की टक्कर से 12 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, चाचा बाल-बाल बचा
Kanwas, Kota | Jun 26, 2025 दरा मुकुन्दरा अभ्यारण क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। दरा नाल के पास ट्रक की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चाचा बाल-बाल बच गया। हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, मृतक अनमोल उर्फ मोडू लाल भील (निवासी भटवाड़ा) अपने चाचा के साथ बाइक पर भटवाड़ा से कुदायला जा रहा था।