बकावंड: भानपुरी, मुरकुची और केसरपाल में शारदीय नवरात्रि की धूम, मंदिरों में प्रज्वलित हुई आस्था की ज्योत
भानपुरी। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर भानपुरी क्षेत्र के करंनदोला, फरसागुड़ा, मुरकुची और केसरपाल स्थित देवी मंदिरों में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मां दुर्गा की आराधना के लिए मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठे हैं और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। नवरात्रि के इस