जुलाना: जुलाना कस्बे के आरोग्यम अस्पताल से जच्चा व नवजात बेटी को फूलों से सजी गाड़ी में लेकर गये परिजन
Julana, Jind | Jan 17, 2024 जुलाना कस्बे के आरोग्यम अस्पताल से बुधवार को जच्चा व नवजात बेटी को परिजन फूलों से सभी गाड़ी में लेकर गए। कान्ही गांव निवासी मनेंदर ने बताया कि उनके घर में 30 वर्ष बाद बेटी ने जन्म लिया है। परिवार ने यह निर्णय लिया कि मां-बेटी को हर्षो उल्लास के साथ अस्पताल से घर लाया जाएगा और खुशी मनाई जाएगी। वहीं अस्पताल प्रबंधन द्वारा भी शगुन,वस्त्र इत्यादि देकर नवजात बेटी को विदा किया गया।