बोचहां: सकरा थाना क्षेत्र डिहुली इशहाक पंचायत के युवक की समस्तीपुर में डूबने से हुई मौत।
सकरा थाना क्षेत्र की डिहुली इशहाक पंचायत के पहाड़पुर निवासी गौतम कुमार की समस्तीपुर जिले के पूसा में सोमवार को बूढ़ी गंडक नदी स्थित बिरौली घाट पर नहाने के दौरान युवक डूब गया। डूबने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने गांव के साथियों के साथ बूढ़ी गंडक नदी के बिरौली घाट में नहाने गया था। जो अभी तक पानी में लापता हैं।