बरहेट: शिवगादी धाम में श्रावणी मेला की व्यवस्थाओं को लेकर शिवगादी प्रबंध समिति ने किया बैठक, बनी योजना।
शनिवार के देर अपराह्न शिवगादी धाम में शिवगादी प्रबंध समिति के अध्यक्ष रूपक साह की अध्यक्षता में शिवगादी प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में श्रावणी मेला को लेकर योजना बनी तथा स्वयंसेवकों के बीच कार्यों का विभाजन किया गया तथा उन्हें कार्य क्षेत्र आवंटित किए गए ताकि कांवरियों को हर संभव सुविधा मिल सके।