धरहरा: दूसरी शादी के आरोप में महिला बेटे संग स्टेशन पर रात गुजारने को मजबूर, पति को पकड़कर थाने ले गई
धरहरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद का एक मामला रविवार को पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। एक महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए बेटे के साथ धरहरा रेलवे स्टेशन पर रात गुजारने के बाद थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। मामला मानगढ़ निवासी उमेश राम के पुत्र बबलू राम और उसकी पहली पत्नी सोनम कुमारी से जुड़ा है।