उतरौला: उतरौला क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के लिए पुलिस ने की आकस्मिक चेकिंग
13 जनवरी सोमवार दोपहर 12:00 बजे उतरौला क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में सुरक्षा एवं अपराध से बचाव के दृष्टिगत पुलिस द्वारा आकस्मिक चेकिंग की गई। बैंक के अंदर एवं बाहर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों को चेक किया गया। साइबर अपराध के बारे में लोगों को बताया गया, सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मियों को ब्रीफ किया गया।