उतरौला: उतरौला डिपो से विधायक राम प्रताप वर्मा ने प्रयागराज महाकुंभ के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
13 जुलाई सोमवार शाम 4 बजे विधायक राम प्रताप वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र उतरौला के अंतर्गत उतरौला बस डिपो से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की महाकुम्भ स्पेशल बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संगमनगरी जाने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए उतरौला से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि 24 घंटे उतरौला डिपो से बसों का संचालन महा कुंभ के लिए हो रहा है।