उतरौला: श्री दत्त गंज ब्लाक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने शुक्लागंज आवास कार्यालय पर जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं
12 जनवरी रविवार को दोपहर बाद 3:00 बजे श्री दत्त गंज ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल द्वारा जनता दर्शन में क्षेत्र वासियों की समस्याएं सुनी गई। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा क्षेत्र के ग्राम वासियों की समस्याओं का निस्तारण उनकी प्राथमिकता है।