उतरौला: कोतवाली उतरौला में सुभाष नगर के दुकानदार ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया
13 जनवरी सोमवार शाम 5 बजे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उतरौला ने जानकारी देते हुए बताया कि सुभाष नगर निवासी दुकानदार द्वारा तहरीर देकर बताया गया की 22 दिसंबर को चार लोगों द्वारा दुकान से जैकेट लिया गया और गूगल पे से पेमेंट किया जो नहीं मिला जिस कार से आए थे वह भी फर्जी नंबर की थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया तहरीर के आधार केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।