बिंदकी: ऊदूपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के ऊदूपुर गांव में मामूली कहा सुनी में एक व्यक्ति विजय प्रकाश उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र मुन्नू के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर दिया। जिसके चलते हुए वह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में बुधवार की रात करीब 9:00 बजे भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल शुरू की।