हलसी: हलसी प्रखंड के महारथ गांव में करंट लगने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
हलसी प्रखंड के महारथ गांव में डंगरीआहार के समीप विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर करंट लगने से एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई.घटना सोमवार पूर्वाह्न 8 बजे की बताई गई है.मृतक की पहचान महरथ गांव के रहने वाले उपेंद्र सिंह के रूप में हुई. हलसी थाना में मृतक का भतीजा संजीत कुमार द्वारा आवेदन दिया गया है. पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है.