कटंगी: ग्राम पौनिया में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल, जिला अस्पताल रेफर
गुरुवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम पौनिया में दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक MP28MV 7514 और MP 50MK 3340 के बीच सीधी टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।