राजसमंद: कांकरोली पुलिस ने चाकूबाजी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 आरोपी फरार
कांकरोली पुलिस ने चाकूबाजी के दो आरोपी को किया गिरफ्तार, दो फरार। कांकरोली थाना पुलिस ने चाकूबाजी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य अभी भी फरार हैं। यह घटना 13 जुलाई को कांकरोली में सामुदायिक भवन आसोटिया के पास हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।