राजसमंद में चाकूबाजी: असोटिया में एक युवक पर जानलेवा हमला। राजसमंद जिला मुख्यालय के आसोटिया में चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें चित्तौड़गढ़ निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान गोपाल के रूप में हुई है, जो यहाँ पेंटर का काम करता था।