टिहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई,कुंजापुरी के पास कार में लगी भीषण आग पर पाया काबू।
टिहरी पुलिस और फायर सर्विस यूनिट की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। कुंजापुरी स्थित देवलधार के समीप हरियाणा नंबर की एक कार (HR87Y0715) में अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर यूनिट की टीम बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंची।
फायर कर्मियों ने हौज रील की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। पुलिस और दमकल विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।