शिवपुरी नगर: फतेहपुर कांड: सीसीटीवी में नकाबपोशों की दरिंदगी, वायरल वीडियो में महिला बोली- 'मैं मर्जी से गई'
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर इलाके में शुक्रवार रात 8-10 नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। हमलावरों ने घर में मौजूद 22 वर्षीय महक और उसकी मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया। और माता पिता के साथ मारपीट की। शनिवार सुबह इस मामले में तब नया मोड़ आया जब महक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।