गुन्नौर: गांव हिरौनी के समीप अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खंदक में गिरी, बाइक पर सवार एक युवती सहित तीन लोग हुए घायल
रजपुरा थाना क्षेत्र के रजपुरा बहजोई लिंक मार्ग पर गांव हिरौनी के समीप शाम करीब 4 बजे अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खंदक में गिर गई। इस हादसे में गांव बसंतपुर डांडा निवासी हरपाल काले और चंद्रप्रभा घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया।