कनवास: रामनगर टापरिया व बालापुरा के बीच स्थित दरगाह पर ख्वाजा गरीब नवाज की छठी शरीफ मनाई, पेश की चादर
Kanwas, Kota | Apr 18, 2024 कनवास में स्थित रामनगर टापरिया व बालापुरा के बीच स्थित दरगाह हज़रत सूफी बाबा अब्दुल गफूर शाह नक्शबंदी के मजार पर ख्वाजा गरीब नवाज की छठी शरीफ मनाई और चादर पेश की। दरगाह के गद्दीनशीन हज़रत सूफी बाबा अब्दुल हकीम नक्शबंदी ने बताया कि हर माह गरीब नवाज की छठी शरीफ मनाई जाती है। छठी में दूर दराज से जायरीन दरगाह पर आकर अकीदत के फूल पेश करते हैं तथा मन्नतें मांगते है।