बाढ़: बाढ़ अनुमंडल के बेनुआबसार गाँव में नली गली विवाद में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर
Barh, Patna | May 14, 2026 बाढ़ अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र के बेनुआबसार गाँव में गली नली विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर साढ़े 7 बजे जानलेवा हमला कर दिया, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर अवस्था में परिजनों द्वारा बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।