गोरखपुर: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंत पार्क पर गृह मंत्री अमित शाह का किया जोरदार विरोध
गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के महानगर व जिला इकाई ने आज दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पंत पार्क के सामने गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सपा नेताओं से नोक झोंक भी हुई। सपा नेताओ संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान अमित शाह ने किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।