गोरखपुर: कांग्रेस युवा नेता स्वर्गीय प्रभात पांडे के पिता से राहुल गांधी की फोन पर हुई बातचीत, जिले में सोशल मीडिया पर हुई वायरल
20 दिसंबर को राहुल गांधी ने मृतक प्रभात पांडे के पिता दीपक पांडे से फोन पर वार्ता की और नमस्कार करने के बाद उन्हें सॉरी बोला। बातचीत के दौरान दीपक पांडे भावुक हो गए और रोने लगे। राहुल गांधी ने पूछा कि यह घटना कैसे घटी? तो दीपक पांडे ने कहा कि उन्हें कुछ भी नहीं मालूम बस इतना मालूम है कि उनके बुढ़ापे का सहारा अब इस दुनिया में नहीं रहा।