लौरिया: लौरिया पुलिस ने चोरी के दो बाइक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
लौरिया पुलिस ने छापेमारी कर चोरी के दो बाइक के साथ दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार के दोपहर 3 बजे लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया की लौरिया नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर अशोक स्तंभ के पास सघन जांच अभियान के तहत एक बाइक को रोकने एवं जांच के क्रम में युवक ने चोरी की बाइक उपयोग करने की बात कही।