लौरिया: मुन्ना मोटानी मंदिर के समीप कार और टेम्पो की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल
कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर में एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई है। जबकि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद घटनास्थल पर सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना लौरिया बेतिया मुख्य पथ स्थित एनएच 727 मुन्ना मोटानी मंदीर के समीप सोमवार की है।