लौरिया: सिकरहना नदी डुमरा घाट पर जल्द बनेगा पुल, अवधेश झा सहित तीन सदस्यीय टीम ने किया सर्वे
गुरुवार के दोपहर करीब 3 बजे तीन सदस्यीय टीम के साथ अवर प्रमंडल अधिकारी सह सहायक अभियंता अवधेश झा के नेतृत्व में टीम पुल निर्माण हेतु सर्वे करने पहुंची । प्रखंड क्षेत्र के गोनौली डुमरा पंचायत के डुमरा भाठ गांव से परोराहा गांव तक 2.5 किलोमीटर लंबी बनेगी पक्की सड़क। डुमरा भाट गांव से सटे उत्तर में सिकरहना नदी पर पुल बनेगा।