लौरिया: प्रमाण पत्र बनाने में परेशानी के चलते छात्रों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया
लौरिया प्रखंड अंचल कार्यालय में प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही परेशानी से नाराज छात्रों ने गुरुवार के दोपहर करीब एक बजे विरोध प्रदर्शन किय। छात्रों में जवाहिरपुर गांव निवासी रवि कुमार,साठी से आये जावेद आलम व विकास,धमौरा से आये कृष्णा,अमित कुमार,किशन, नवीन,नंदलाल व चंदन सहित दर्जनों छात्रों ने बताया कि वे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लगातार दौड़ लगाते परेशान हैं।