निवाई: अटेंडेंस पूरी करने के लिए 20 हजार की रिश्वत लेते K.N. मोदी यूनिवर्सिटी की HOD और प्रोफेसर गिरफ्तार
Niwai, Tonk | May 22, 2026 निवाई। टोंक जिले की के.एन. मोदी यूनिवर्सिटी में बीएड की HOD मीनू मंगल और प्रोफेसर रमेश मीणा को एसीबी टोंक की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों पर अटेंडेंस पूरी करने और एग्जाम में बैठने देने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप था।