चित्तौड़गढ़: हनुमानगढ़ जिले में एनडीपीएस मामले में वांछित सिसोदिया सांवता से DST के हाथ चढ़ा, ₹5000 का था इनाम घोषित
जिला स्पेशल टीम ने हनुमानगढ़ जिले के एक वांछित को डिटेन किया. उसकी नोहर थाना पुलिस को एनडीपीएस की एक मामले में तलाश थी. उस पर ₹5000 का इनाम घोषित था. जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि चंदेरिया थाना अंतर्गत सिसोदिया का सांवता निवासी 21 वर्षीय पुत्र भगवान लाल ओढ की नोहर पुलिस को तलाशी थी. सूचना पर DST ने उसे दबोच लिया और संबंधित पुलिस को सूचना दी.