सूरजगढ़: निस्ता गांव में किऊल नदी के जल स्तर में वृद्धि होते ही सुरक्षा तटबंध पर खतरा
किऊल नदी के जल स्तर में वृद्धि होते ही सूरजगढ़ा प्रखंड के टोडलपुर पंचायत अंतर्गत निस्ता गांव में सुरक्षा तटबंध पर खतरा बढ़ गया है. शुक्रवार अपराह्न 1:30 बजे यहां स्थिति का जायजा लिया गया तो प्रशासन द्वारा यहां डाले जा रहे ईसी बैग मैं बालू की जगह मिट्टी भरने की शिकायत है. ग्रामीणों के मुताबिक प्रति वर्ष बाढ़ से सुरक्षा के नाम पर लाखों रुपए खर्च होते हैं.