स्याना: एसडीएम ने ऊंचागांव और मैडयन खुर्द पहुंचकर बारिश से हुई फसलों के नुकसान का लिया जायजा, किसान भी रहे मौजूद
Siyana, Bulandshahr | Sep 28, 2026
एसडीएम लालजी विश्वकर्मा ने ऊंचागांव व मैडयन खुर्द पहुंच कर बारिश से हुई फसलों के नुकसान का जायजा लिया। वहीं इस दौरान किसन भी मौजूद रहे। सोमवार को एसडीएम दोनों गांव पहुंचे। जहां एसडीएम ने किसानों के साथ मिलकर बारिश से हुई फसलों के नुकसान का बारीकी से निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि नुकसान के आधार पर पीड़ित किसानों की नियमानुसार मदद की जाएगी।