अतर्रा: बेला पुरवा में विवाहिता ने सल्फास खाकर आत्महत्या की, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Atarra, Banda | May 13, 2026 बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन ग्रामीण के अंश बेला पुरवा निवासी 27 वर्षीय अनीता ने 11 अप्रैल की शाम घर में रखी सल्फास खा ली। हालत बिगड़ने पर पति बाबूलाल ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।