पुपरी: पुपरी में युवती को गोली मारने के मामले में जख्मी के बयान पर पुपरी थाने में FIR दर्ज
पुपरी स्थित गौशाला रोड में अपराधी द्वारा गोली मारकर एक युवती को जख्मी कर दिया था। इस संबंध में जख्मी सानिया खातून के फर्द बयान पर सोमवार को 3 बजे दिन में पुपरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे सुनील सहनी सहित पांच लोगों को नामजद बनाया गया है।